रामनगर , मार्च 28 -- उत्तराखंड में पर्यटन नगरी रामनगर में पिछले दो दिनों से रात दस बजे के आसपास एक ड्रोन के दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
लगातार दो दिनों से रात करीब दस बजे के आसपास आसमान में एक ड्रोन जो सामान्य दरों से बड़ा है दिखाई दे रहा है, जिसने स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह ड्रोन मैदानी क्षेत्र काशीपुर की ओर से उड़ान भरता हुआ रामनगर के लखनपुर क्षेत्र तक देखा गया।
शुरुआत में लोगों को लगा कि यह किसी स्थानीय व्यक्ति का सामान्य ड्रोन होगा, लेकिन जब यह कई किलोमीटर की दूरी तय कर वापस काशीपुर की ओर लौटता दिखा, तो लोगों को शक होने लगा,और यह सामान्य ड्रोन से बड़ा ड्रोन था,उपजिलाधिकारी रामनगर गोपाल सिंह चौहान ने कहा कि यह ड्रोन प्रशासन का नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी और जल्द ही इसकी सच्चाई सामने लाई जाएगी।
रामनगर कोतवाल सुशील कुमार ने भी कहा कि उन्हें फिलहाल इस ड्रोन के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच शुरू करेगी और यह पता लगाया जाएगा कि यह ड्रोन किसका है और इसका उद्देश्य क्या है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित