रामनगर,17अप्रैल(वार्ता) उत्तराखंड में नैनीताल जीले के रामनगर वन प्रभाग के देचोरी रेंज में जिप्सी चालको को देर शाम सफारी के दौरान पवलगड़ सफारी मार्ग के दौरान क्यारी गांव के एक घयाल हाथी का बच्चा मार्ग पर घायल अवस्था दिखाई दिया,जिसकी सूचना नेचर गाइडों ने तुरंत सुचना रामनगर वन प्रभाग के उच्चाअधिकारियों को दी।
सूचना पर वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। यह जानकारी देते हुए रामनगर वन प्रभाग के एसडीओ अंकित बडोला ने बताया कि हाथी की उम्र लगभग 6 माह है,और उसके शरीर पर टाइगर के पंजों के गहरे निशान पाये गए,उन्होंने बताया टाइगर द्वारा हाथी के बच्चे को हमला कर गंभीर रूप से घायल किया गया है। उन्होंने बताया कि घायल हाथी को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला रेंज स्थित रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया जहां कॉर्बेट पार्क के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ दुष्यन्त शर्मा और उनकी टीम द्वारा हाथी का उपचार किया गया ,लेकिन कुछ समय बाद हाथी के बच्चे की मौत हो गई।
एसडीओ अंकित बडोला ने बताया कि हाथी के शव का एक निर्धारित प्रक्रिया के तहत शव का पोस्टमार्टम कर शव को दफना दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित