भीलवाड़ा , मार्च 08 -- राजस्थान में रामस्नेही संप्रदाय के अंतरराष्ट्रीय पीठाधीश्वर जगतगुरु आचार्य श्री रामदयाल जी महाराज का आगामी चातुर्मास इस वर्ष 'वस्त्र नगरी' भीलवाड़ा में आयोजित होगा।

इसकी विधिवत घोषणा रविवार को अभिजीत मुहूर्त में की गई। चातुर्मास की घोषणा होते ही समूचे भीलवाड़ा जिले के श्रद्धालुओं और रामस्नेही अनुरागियों में हर्ष की लहर दौड़ गई।

चातुर्मास की घोषणा के पावन अवसर पर संप्रदाय की परंपरा अनुसार अशोक अजमेरा को 'गोटका जी' प्रदान किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में संत-महात्मा, संप्रदाय के पदाधिकारी और श्रद्धालु उपस्थित रहे। भक्तों ने आचार्य श्री के चातुर्मास को भीलवाड़ा के लिए एक बड़ा आध्यात्मिक सौभाग्य बताया है। संप्रदाय के अनुसार, चातुर्मास के दौरान भीलवाड़ा में देशभर से संतों और भक्तों का आगमन होगा, जिससे शहर का वातावरण पूरी तरह धर्ममय हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित