हैदराबाद , जून 05 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष एन रामचंद्र राव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मुहिम 'एक पेड़ माँ के नाम' के तहत शुक्रवार को एक पौधा लगाया और पार्टी कार्यकर्ताओं से अभियान को राज्य के हर गाँव-हर घर तक ले जाने का आह्वान किया।

रंगारेड्डी जिले के मोइनाबाद में भाजपा के प्रशिक्षण शिविर के दौरान श्री राव ने कहा कि प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को अपनी माँ के नाम पर एक पौधा लगाकर प्रधानमंत्री के इस आह्वान का उत्तर देना चाहिए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे लोगों को अपनी माँ के नाम पर कम से कम एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित करें और इस अभियान को पूरे तेलंगाना में एक जन आंदोलन में बदल दें।भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्ष 2024 में 'एक पेड़ माँ के नाम' मुहिम की शुरुआत के बाद से अब तक देश भर में 260 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं, जिससे भारत के हरित क्षेत्र को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित