अल्मोड़ा , अप्रैल 22 -- उत्तराखंड के अल्मोड़ा के मासी में बुधवार को रामगंगा नदी में डूबे नेपाली मूल के व्यक्ति का शव राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने बरामद कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज एक व्यक्ति अल्मोड़ा के मासी क्षेत्र में रामगंगा नदी में डूब गया। ग्रामीणों की ओर से घटना की जानकारी मासी पुलिस को दी गई।
अल्मोड़ा के भिकियासैंण से मुख्य आरक्षी दिनेश पुरी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की एक टीम मौके पर पहुंची और सघन तलाशी अभियान चलाया गया। काफी देर तलाशी के बाद नदी से शव को बाहर निकाला गया।
मृतक की पहचान नेपाल निवासी सुरेश सुनार (36) के रूप में हुई। शव को आवश्यक कानूनी कार्यवाही के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित