पटना , जून 06 -- बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शनिवार अपनी सरकारी सुरक्षा व्यवस्था वापस करने का निर्णय ले कर प्रदेश की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार के उस निर्णय का प्रतिरोध किया है, जिसके तहत लालू -राबड़ी परिवार के सदस्यों की सुरक्षा व्यवस्था में कटौती की गई थी।

राबड़ी देवी ने यह प्रतिरोध बिहार सरकार के दो दिन पहले लिए गये उस निर्णय के विरोध में किया है, जिसके तहत उनकी और उनके पति पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की जेड प्लस की सुरक्षा को वापस लेने का निर्णय लिया गया था और निचले लेवल की सुरक्षा प्रदान की गई थी। बिहार सरकार के निर्णय के अनुसार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी के दूसरे पुत्र तेजप्रताप यादव और उनकी सांसद बेटी मीसा भारती की सुरक्षा में भी कटौती की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित