भोपाल , मई 13 -- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत बिलासपुर जंक्शन-चांपा जंक्शन रेलखंड पर थर्ड एवं फोर्थ लाइन से संबंधित संयुक्त अधोसंरचनात्मक निर्माण कार्य के चलते जून माह में प्री-नॉन इंटरलॉकिंग, नॉन इंटरलॉकिंग एवं पोस्ट नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके चलते पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल से संचालित रानी कमलापति-सांतरागाछी जंक्शन-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में एक-एक ट्रिप निरस्त रहेगी।
रेलवे सूत्रों के अनुसार गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी जंक्शन हमसफर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन रानी कमलापति से 10 जून 2026 को निरस्त रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 22170 सांतरागाछी जंक्शन-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन सांतरागाछी जंक्शन से 11 जून 2026 को निरस्त रहेगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा प्रारंभ करने से पहले एनटीईएस अथवा 139 रेल मदद सेवा से गाड़ी की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित