हरिद्वार , मार्च 22 -- उत्तराखंड में हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर रविवार को कोतवाली रानीपुर पुलिस ने क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाते हुए कई स्थानों पर जांच की। यह अभियान संजयनगर टिबड़ी, साईं धाम कॉलोनी, विष्णुलोक कॉलोनी, रामधाम कॉलोनी, सलेमपुर एवं औद्योगिक क्षेत्र में चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू सहायकों, मजदूरों एवं संदिग्ध लोगों की गहन जांच की। मौके पर कुल 40 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। जांच के दौरान बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले 16 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 1,60,000 रुपये के कोर्ट चालान किए गए।
पुलिस ने सभी मकान मालिकों को सख्त हिदायत दी है कि वे अपने किरायेदारों एवं घरेलू सहायकों का अनिवार्य सत्यापन कराएं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित