पटना , सितंबर 19 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राधाष्टमी को प्रेम, करुणा और भक्ति का पावन पर्व बताते हुए प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और राधारानी से सभी के जीवन में सुख, शांति, प्रेम एवं समृद्धि की कामना की है।
श्री चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जारी संदेश में कहा कि "राधारानी जी की आराधना के पावन पर्व राधाष्टमी पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।" उन्होंने कहा कि राधारानी प्रेम, करुणा और भक्ति की अधिष्ठात्री हैं। उन्होंने कामना की कि राधारानी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, प्रेम और समृद्धि का संचार हो।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश का समापन 'राधे-राधे' के जयघोष के साथ किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित