नयी दिल्ली , सितंबर 03 -- उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय की यात्रा पर जाएंगे। वह पंजाब विश्वविद्यालय के पदेन कुलाधिपति भी हैं।
आधिकारिक सूचना के अनुसार श्री राधाकृष्णन यात्रा के दौरान परिष्कृत विश्लेषणात्मक उपकरण सुविधा-एसएआईएफ तथा केंद्रीय उपकरण प्रयोगशाला-सीआईएल में उन्नत उपकरण सुविधा का उद्घाटन करेंगे।
इसके अलावा वह पंजाब विश्वविद्यालय तकनीकी नवाचार मंच का उद्घाटन करेंगे। यह मंच विश्वविद्यालय में अनुसंधान, नवाचार और स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित