जयपुर , अप्रैल 24 -- उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन राजस्थान के एकदिवसीय दौरे पर शनिवार को जयपुर आयेंगे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री राधाकृष्णन इस दौरान राजस्थान विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे।

इससे पहले उपराष्ट्रपति भगवान महावीर कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र द्वारा आयोजित 23वें कैंसर सर्वाइवर्स दिवस में शरीक होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित