नयी दिल्ली , अप्रैल 24 -- उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन शनिवार को जयपुर की यात्रा पर जायेंगे।
उप राष्ट्रपति सचिवालय ने शुक्रवार को बताया कि इस दौरान उपराष्ट्रपति राजस्थान विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।
वह जयपुर के भगवान महावीर कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र द्वारा कैंसर रोगियों के लिए आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित