नयी दिल्ली , जुलाई 21 -- उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन बुधवार को तमिलनाडु में कोयम्बटूर और तिरुप्पुर के दौरे पर जायेंगे।

उप राष्ट्रपति सचिवालय ने मंगलवार को बताया कि श्री राधाकृष्णन यात्रा के दौरान कोयम्बटूर स्थित जीकेएनएम कॉलेज ऑफ नर्सिंग के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

वह तिरुप्पुर के अविनाशी में स्थित अविनाशी लिंगेश्वर शिव मंदिर के दर्शन भी करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित