ऋषिकेश , अप्रैल 23 -- उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने गुरुवार को उत्तराखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह में विभिन्न पाठ्यक्रमों के कुल 386 छात्रों को डिग्रियां प्रदान कीं।
समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने छात्रों को चिकित्सा सेवा में समर्पण, अनुशासन और मानवीय मूल्यों को सर्वोपरि रखने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में प्रशिक्षित चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका है और युवा डॉक्टरों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी से करना चाहिए।
उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश द्वारा चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए संस्थान को उत्कृष्टता का केंद्र बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित