चंडीगढ़ , सितंबर 04 -- केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में उपराष्ट्रपति चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन के पंजाब यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के कारण शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा कारणों से ऑडिटोरियम के अंदर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और पानी की बोतल ले जाने की अनुमति नहीं दी गई है। केवल वीडियो कैमरा और पेशेवर कैमरे ही अंदर ले जाने की अनुमति होगी। मोबाइल से फोटोग्राफी की भी अनुमति नहीं है।

उपराष्ट्रपति के दौरे और जन्माष्टमी समारोह के मद्देनजर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने अलग-अलग यातायात एडवाइजरी जारी की है। लोगों से प्रभावित मार्गों पर जाने से बचने और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित