नई दिल्ली , सितम्बर 20 -- उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन सोमवार को तमिलनाडु का दौरा करेंगे।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने रविवार को बताया कि इस दौरान वह नीलगिरी के कूनूर में यूनाइटेड प्लांटर्स' एसोसिएशन ऑफ सदर्न इंडिया टी रिसर्च फाउंडेशन के शताब्दी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

यह टी रिसर्च फाउंडेशन दक्षिण भारत के चाय उद्योग से जुड़ा प्रमुख वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थान है। इसकी शुरुआत अक्टूबर 1926 में गुडलूर में टी एक्सपेरिमेंटल स्टेशन के रूप में हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित