नयी दिल्ली , जुलाई 08 -- उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन गुरुवार को ओडिशा के भुवनेश्वर का दौरा करेंगे। उप राष्ट्रपति भवन सचिवालय ने बुधवार को बताया कि यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति भुवनेश्वर स्थित ओडिशा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में गहरे समुद्री क्षेत्रों में मत्स्य संसाधनों के सतत दोहन के लिए प्राधिकरण-पत्र (एलओए) जारी करने के राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इस अवसर पर वह ओडिशा गहरे समुद्र में मत्स्य पालन मिशन दस्तावेज की भी शुरूआत करेंगे। इसके पश्चात उपराष्ट्रपति भुवनेश्वर के खोरधा स्थित राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाइसर) के 15वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित