भरतपुर , जून 26 -- राजस्थान में धौलपुर के पहाड़ी गांव में गुरुवार रात घर के बाहर सो रहे एक बालक को एक श्वान ने हमला करके घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बालक को गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चिकित्सा सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि श्वान के हमले से समीर (13) को गंभीर चोटें आयी हैं और उसके शरीर पर गहरे घाव हो गये हैं। अस्पताल में वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि बच्चे को चारपाई से उठाकर श्वान उसे कुछ दूरी तक ले गया और बुरी तरह नोच डाला। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित