भरतपुर , सितम्बर 25 -- राजस्थान में भरतपुर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह जघीना गांव के नजदीक पटरियों पर एक युवक का शव मिला।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शव आरबीएम अस्पताल के शवगृह में पहुंचा दिया गया। मृतक की पहचान जघीना गांव निवासी 26 वर्षीय राजेन्द्र के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि राजेंद्र गुरुवार रात खाना खाकर घर से घूमने के लिए निकला था। तड़के करीब तीन बजे उसका शव मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित