जयपुर , सितंबर 18 -- राजस्थान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं कानून मंत्री जोगाराम पटेल और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को बड़ी चौपड़ स्थित पुरोहितजी के कटले में लगी भीषण आग की घटना के बाद शुक्रवार को घटनास्थल का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने प्रभावित व्यापारियों से मुलाकात कर घटनाक्रम की जानकारी ली और उनकी समस्याओं को सुना। कटला व्यापार मंडल के राकेश गुप्ता ने घटनाक्रम की जानकारी दी। श्री राठौड़ एवं श्री पटेल ने पीड़ित व्यापारियों को आश्वस्त किया कि नियमानुसार राज्य सरकार की ओर से उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान करायी जायेगी। श्री पटेल ने कहा कि ऐसी दु:खद घटना पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित