टिहरी , अक्टूबर 04 -- उत्तराखंड के राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में टिहरी गढ़वाल की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में टिहरी की टीम उपविजेता रही, जबकि बालिका वर्ग की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन, मेहनत और टीम भावना का परिचय दिया।

प्रतियोगिता में टिहरी के खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने जिले की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाई। बालक टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और उपविजेता का स्थान हासिल किया। वहीं बालिका टीम ने भी मजबूत प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित