टिहरी , अक्टूबर 02 -- उत्तराखंड राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए टिहरी गढ़वाल की जिलास्तरीय टीम का चयन कर लिया गया है। शुक्रवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला खेल कार्यालय एवं उत्तराखंड खो-खो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय ट्रायल में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 100 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित