भिवानी , अक्टूबर 07 -- हरियाणा सरकार की ओर से राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2026 के तहत पुरुष एवं महिला ओपन वर्ग की 30 खेलों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

जिला स्तर पर खिलाड़ियों और टीमों के चयन के लिए 11 अक्टूबर को लड़कियों तथा 12 अक्टूबर को लड़कों के ट्रायल होंगे। सभी ट्रायल सुबह नौ बजे से शुरू होंगे।

जिला खेल अधिकारी विद्यानंद ने बताया कि आर्चरी, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, क्रिकेट, साइकिलिंग, फेंसिंग, फुटबॉल, जिम्नास्टिक, हॉकी, जूडो, कबड्डी, खो-खो, तैराकी, वॉलीबॉल, कुश्ती, वुशू, कैनोइंग, नेटबॉल, थ्रोबॉल, शूटिंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, कराटे, टेनिस, बैडमिंटन और भारोत्तोलन सहित विभिन्न खेलों के ट्रायल होंगे।

उन्होंने बताया कि अलग-अलग खेलों के ट्रायल भीम स्टेडियम भिवानी, वाटर वर्क्स बापोड़ा, द्रोणाचार्य अकादमी, अनाथ आश्रम और आदर्श हाई स्कूल घारेडू में आयोजित किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित