भरतपुर , अक्टूबर 19 -- राजस्थान में भरतपुर के मास्टर आदित्येन्द्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन सोमवार को सीकर और श्री गंगानगर के दबदबे के बीच हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता के 19 वर्षीय छात्र वर्ग में बालक एथलेटिक्स अकादमी श्रीगंगानगर ने 34 अंक के साथ प्रथम, 27 अंकों के साथ सीकर द्वितीय और 23 अंकों के साथ चूरू तृतीय स्थान पर रहा।
सत्रह वर्षीय छात्र वर्ग में सीकर ने 31 अंक प्राप्त करके प्रथम, 25 अंकों के साथ चूरू द्वितीय और 21 अंकों के साथ हनुमानगढ़ तृतीय स्थान पर रहा।
व्यक्तिगत स्पर्धाओं में 17 वर्षीय छात्र वर्ग की 1500 मीटर एवं 3000 मीटर दौड़ में भरतपुर के रोहित ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। वहीं 19 वर्षीय छात्र वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर एवं 4x100 मीटर रिले स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सीकर के दर्शन निर्मल को सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित