भरतपुर , अक्टूबर 14 -- राजस्थान के भरतपुर में 15-19 अक्टूबर तक आयोजित 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के छात्रों की तृतीय समूह की सत्र 2026-27 की 70वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन गुरुवार को होगा।

इसका उद्घाटन 15 अक्टूबर को प्रातः नौ बजे मास्टर आदित्येन्द्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भरतपुर में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेश भर की 49 टीमों के लगभग 2000 खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता के संयोजक एवं संयुक्त संचालन सचिव मास्टर आदित्येन्द्र राउमावि के प्रधानाचार्य यशवीर सिंह ने बताया कि जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित