औरंगाबाद , जनवरी 29 -- बिहार की खेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा है कि 'राज्य सरकार पदक लाओ नौकरी पाओ' योजना के साथ प्रदेश में खेलकूद को लगातार प्रोत्साहित कर रही है।

सुश्री सिंह ने आज औरंगाबाद में अपने एकदिवसीय दौरे के दौरान कहा कि पिछले वर्ष 'पदक लाओ नौकरी पाओ' योजना के तहत पूरे राज्य में 71 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी गई थी, जबकि इस वर्ष अब तक 86 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में प्रदेश में खेलकूद के वातावरण में सार्थक बदलाव के साथ उच्च मंच पर पदक पाने वाले खिलाडियों कि संख्या और और बढ़ेगी।

बिहार की खेलमंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेलकूद गतिविधियों को गति देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है और इस क्रम में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच बुलाने की योजना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नये महौल में बिहार के खिलाई अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उभर कर सामने आयेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 2036 में होने वाले ओलंपिक में जाने वाले भारतीय दल में बिहार से आने वाले खिलाडियों की अच्छी खासी संख्या होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित