भोपाल , जुलाई 28 -- मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के आठ अधिकारियों के तबादले करते हुए छतरपुर, शहडोल और बालाघाट जिलों में नए कलेक्टर नियुक्त किए हैं। संशोधित आदेश के तहत पूर्व में शहडोल कलेक्टर पद पर पदस्थ की गईं मिशा सिंह को अब भोपाल में अपर आयुक्त, नगरीय विकास एवं आवास विभाग पदस्थ किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार पार्थ जायसवाल को शहडोल का कलेक्टर, मृणाल मीणा को छतरपुर का कलेक्टर तथा कुमार सत्यम को बालाघाट का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। आदेश के तहत आदित्य गर्ग को मंदसौर कलेक्टर पद से हटाकर परियोजना संचालक, मध्यप्रदेश स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ), राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड बनाया गया है।
इसी प्रकार दिनेश जैन को अपर सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से स्थानांतरित कर ओएसडी-सह-संचालक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति तथा अपर सचिव, उपभोक्ता संरक्षण विभाग नियुक्त किया गया है। गिरीश शर्मा को परियोजना संचालक, मध्यप्रदेश स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट से अपर सचिव, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग बनाया गया है।
अंकित अस्थाना को उप सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग से उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग पदस्थ किया गया है। उन्हें कर्मचारी चयन मंडल के संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
इसके अलावा स्वरोचिष सोमवंशी को आगामी आदेश तक आयुक्त, आर्थिक एवं सांख्यिकी के साथ सचिव, राज्य योजना आयोग तथा संचालक, अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित