बक्सर , जुलाई 09 -- बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य सरकारी विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के साथ उन्हें गुणवत्तापूर्ण और परिणामोन्मुख शिक्षा उपलब्ध कराना है।
श्री तिवारी की उपस्थति में बक्सर जिला अतिथि गृह में शिक्षा विभाग की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शैक्षणिक वातावरण, आधारभूत सुविधाओं के विकास तथा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
शिक्षा मंत्री ने इस बैठक के दौरान विद्यालयों में नियमित पठन-पाठन, विद्यार्थियों की उपस्थिति, आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश गए। साथ ही सभी योजनाओं को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से धरातल पर उतारने तथा विद्यार्थियों तक उनका लाभ सुनिश्चित करने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित