नयी दिल्ली , जुलाई 27 -- राज्य सभा में सोमवार को भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा और सदन की कार्यवाही बार बार की बाधा के बीच चौथी बार शाम पांच बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।
आज के एजेंडा के अनुसार अपराह्न दो बजे वंदे मातरम् विधेयक के नाम से चर्चित ' राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक 2026" पर चर्चा कराने और पारित कराने के लिए प्रस्तुत किया गया लेकिन सदन में विपक्ष के हंगामे और नारेबाजी के चलते कार्यवाही तीसरी बार तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी।
सदन तीन बजे समवेत हुआ तो उस समय भी विपक्षी सदस्य चर्चा कराने के मूड में नहीं थे। कार्यवाही शुरू होते ही उप सभापति हरिवंश ने वंदे मातरम् विधेयक पर चर्चा शुरू किये जाने की घोषणा की लेकिन विपक्षी सदस्य हंगामा करते रहे। उपसभापति ने सदस्यों ने व्यवस्था बनाए रखने और चर्चा में भाग लेने की अपील की।
सदन में हंगामा बढ़ता देख उप सभापति ने सदन की कार्यवाही 5:15 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित