पटना , अगस्त 20 -- राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद् (आईसीएसएसआर) की मदद से बिहार में रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालयों के युवा शिक्षकों के लिए 12 से 17 सितंबर, 2026 तक छः दिवसीय बिहार में रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालयों के युवा शिक्षकों के लिए 12 से 17 सितंबर, 2026 तक छः दिवसीय रिसर्च रिसर्च कार्य पद्धति आधारित ट्रेनिंग वर्कशॉप आयोजित की जाएगी।
श्री सिंह ने आईसीएसएसआर के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे बिहार में गुणवत्तापूर्ण शोध को बढ़ावा देने और बेहतर शोध का वातावरण तैयार करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और संबंधित संस्थाओं के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला को आईसीएसएसआर और उच्च शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट फॉर ह्यूमन डेवलपमेंट (आईएचडी) मिलकर आयोजित करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित