उदयपुर , सितम्बर 16 -- राजस्थान में आबकारी विभाग द्वारा 14 सितम्बर से चलाये गये विशेष अभियान के तहत बुधवार तक 64 लाख रुपए से अधिक की अवैध अंग्रेजी मदिरा जब्त की गई।

विभाग द्वारा बुधवार को यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार अभियान के तहत 15 सितम्बर तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 98 मामले दर्ज किये गये। इस दौरान 267 लीटर देशी मदिरा, 6485 लीटर भारत निर्मित विदेशी मदिरा, 65 लीटर बीयर और हथकड़ शराब 407 लीटर जब्त की गई है। इसी क्रम में वॉश 35 हजार 465 लीटर नष्ट किया गया है। राज्य में अभियान के तहत 42 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित