संत कबीर नगर , जुलाई 12 -- उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में रविवार को "एक पेड़ माँ के नाम" थीम के तहत आयोजित वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने विकासखंड बघौली के ग्राम बरईपार में पवित्र हरिशंकरी का पौधा रोपित कर किया। इस दौरान जिले में विभिन्न विभागों द्वारा कुल एक दिन में 29.78 लाख पौधों का रोपण किया गया।

मुख्य अतिथि चारु चौधरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपने जीवन के प्रत्येक शुभ अवसर और त्योहार पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत घर, खेत और तालाब के आसपास कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी देखभाल का संकल्प लेने की अपील की। जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने पाकड़, विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने आम तथा जिलाधिकारी अलोक कुमार ने अमरूद का पौधा लगाकर अभियान में सहभागिता की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित