पटना , सितंबर 02 -- बिहार सरकार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की स्पष्ट नीति है कि राज्य के संसाधनों पर सबसे पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है।
श्री रावत ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बात को लगातार दोहराते रहे हैं कि सरकार अपने संवेदनशील दृष्टिकोण के साथ आपदा प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग की अधिकांश सेवाओं को ऑनलाइन किया जा चुका है, जिससे लोगों को पारदर्शी एवं सुविधाजनक तरीके से सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। इसके बावजूद यदि कहीं से लापरवाही या अनियमितता की शिकायत प्राप्त होती है, तो उसकी गंभीरता से जांच कराई जाएगी।
जनता दल यूनाइटेड( जदयू) प्रदेश कार्यालय, पटना में आज आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के परिवहन मंत्री श्री रावत एवं आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं के विधिसम्मत एवं त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित