पटना , मई 09 -- पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने सभी पुराने पुलों का अनिवार्य सेफ्टी ऑडिट कराने और जर्जर पुलों की मरम्मत तत्काल शुरू करने के निर्देश दिये हैं।
बिहार सरकार ने राज्य के पुलों की सुरक्षा को लेकर व्यापक अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री पाल की अध्यक्षता में आज हुयी समीक्षा बैठक में राज्य के पुलों की स्थिति, सुरक्षा उपायों और सेफ्टी ऑडिट की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पथ निर्माण विभाग, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड, बिहार राज्य सड़क विकास निगम तथा एनएच विंग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जबकि क्षेत्रीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
बैठक में सचिव श्री पाल ने स्पष्ट किया कि पुलों की सुरक्षा और गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निगरानी करने और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित