पटना , मई 08 -- बिहार सरकार में नवनियुक्त नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के नगर निकायों में लोगों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

नीतीश मिश्रा ने आज नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने उनका स्वागत करते हुए विभागीय योजनाओं एवं कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

मंत्री ने पदभार ग्रहण करने के बाद विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि राज्य के नगर निकायों में लोगों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में बिहार के शहरी क्षेत्रों में तेजी से विस्तार हुआ है और आज राज्य का शहरीकरण लगभग 17 प्रतिशत तक पहुंच चुका है।इन परिस्थितियों में शहरी विकास को सुव्यवस्थित एवं दूरदर्शी दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाना आवश्यक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित