पटना , मई 23 -- बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क एवं ग्रामीण विकास मंत्री सहजनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने शनिवार को कहा है कि सात निश्चय-3 के अंतर्गत राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में शव दाहगृह या मुक्तिधाम बनाया जाएगा।

मंत्री श्री कुमार ने बताया कि प्रत्येक मुक्तिधाम के लिए पंचायती राज विभाग के स्तर से मानक प्राक्कलन 22 लाख 17 हजार रुपये का तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग के स्तर से इन सभी मोक्षधाम/शमशानघाट/शवदाह गृह/मुक्तिधाम के मुख्य द्वार के दोनो तरफ कुछ अंशो को छोड़कर शेष क्षेत्रों की घेराबंदी, पिलर एवं वायर मेश फेंसिंग से की जाएगी। इसके अलावा घेराबंदी के चारों तरफ दो पंक्ति में वृक्षारोपण भी कराया जाएगा।

श्री कुमार ने बताया कि वृक्षारोपण एवं उसकी घेराबंदी, फेंसिंग का कार्य विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एण्ड आजीविका मिशन (ग्रामीण) के माध्यम से किया जाएगा ।

श्री कुमार ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्तर से शुरू किए गए सात निश्चय-3 योजना से इस योजना का कार्यान्वयन कराने से बिहार की जनता को काफी लाभ पहुंचेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित