पटना, जून 29 -- ाज्य में भूमि अधिग्रहण के मामले में काफी तेजी आई है। राज्य सरकार के आदेश पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा बिहार में चल रही महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए करीब 45 हजार 748 एकड़ भूमि अधिग्रहण किया गया है।
केंद्र और राज्य सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाएं राज्य में शुरू हुई है। इसके लिए भूमि की आवश्यकता को देखते हुए विभाग द्वारा करीब 30 हजार करोड़ रुपये की लागत से भूमि का अधिग्रहण किया गया है।
विभाग के अनुसार उद्योग विभाग के लिए 24 जिलों में भूमि का अधिग्रहण किया गया है। इसके अलावा एनएच, एनएचएआई, मोर्थ, एक्सप्रेसवे, रेलवे, पथ निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं के लिए भूमि का अधिग्रहण किया गया है। इसी प्रकार एसएसबी, जल संसाधन विभाग, विभिन्न हवाई अड्डा, मधुबनी सुपौल, कटिहार में व्यवहार न्यायालय के लिए भूमि अधिग्रहण किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित