रायपुर , सितंबर 24 -- छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद और महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर उनके परिचितों से साइबर ठगी की कोशिश का मामला आज सामने आया है। हैकर ने सांसद के नंबर का इस्तेमाल करते हुए कई लोगों को 56,000 रुपए यूपीआई के जरिए भेजने का फर्जी संदेश भेजा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हैकर ने फूलों देवी नेताम के आधिकारिक नंबर से लोगों को संदेश भेजकर रकम की मांग की और महज दो घंटों में पैसे वापस करने का झांसा दिया। सांसद के नंबर से अचानक पैसों के लेन-देन से जुड़े संदिग्ध संदेश मिलने के बाद उनके परिचितों के साथ राजनीतिक हलकों में भी हड़कंप मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित