देहरादून , अक्टूबर 06 -- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित विधानसभा में मंगलवार को राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी दिनेश आर्य ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, सांसद एवं विधायक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित