रांची , अप्रैल 01 -- झारखंड में संचालित नेशनल एक्शन प्लान फॉर ड्रग डिमांड रिडक्शन तथा 'नशा मुक्त भारत' अभियान की वर्तमान स्थिति को लेकर राज्यसभा में डॉ. प्रदीप वर्मा ने पूरक प्रश्न के माध्यम से चर्चा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में देशभर में संचालित 'नशा मुक्त भारत' अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज राज्यसभा में एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया गया।
सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा झारखंड में संचालित नेशनल एक्शन प्लान फॉर ड्रग डिमांड रिडक्शन तथा 'नशा मुक्त भारत' अभियान की वर्तमान स्थिति को लेकर पूरक प्रश्न के माध्यम से चर्चा की। उन्होंने राज्य में नशे की बढ़ती चुनौती तथा उससे निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।
इस पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने विस्तृत एवं संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत किया।
सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा द्वारा उठाया गया यह मुद्दा न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इससे 'नशा मुक्त भारत' के संकल्प को मजबूत दिशा मिलने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित