चंडीगढ़ , मार्च 27 -- हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हूडा ने राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस निर्वाचन अधिकारी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराएगी। उनका आरोप है कि अधिकारी ने भाजपा के साथ मिलकर साजिश रची और कांग्रेस के चार वोट रद्द कर दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित