पटना , मार्च 03 -- राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को आगामी राज्यसभा चुनाव के लिये पार्टी की ओर से आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया गया है।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) समर्थित राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उम्मीदवार के रूप में उपेन्द्र कुशवाहा अपना नामांकन करेंगे।

रालोमो के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने आज बयान जारी कर कहा कि राजग के शीर्ष नेतृत्व द्वारा विचार-विमर्श एवं आपसी संवाद के बाद यह निर्णय लिया गया है कि श्री कुशवाहा आगामी पांच मार्च को उम्मीदवारी के लिये बिहार विधानसभा में अपना नामांकन करेंगे। इस अवसर पर राजग के सभी घटक दलों के नेता उपस्थित रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित