जयपुर , जून 06 -- राजस्थान प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के हरियाणा प्रभारी डॉ सतीश पूनियां को राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव में प्रदेश से भाजपा का उम्मीदवार बनाये जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी हैं और उन्हें बधाई देने का तांता लग गया हैं।
डॉ पूनियां को राज्यसभा के चुनाव में प्रत्याशी घोषित करते ही भाजपा कार्यकर्ताओं सहित लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और शुक्रवार और शनिवार दोनों ही दिन डॉ पूनियां के जयपुर निवास पर उन्हें बधाई देने के लिए नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं सहित लोगों का तांता लग गया।
डॉ पूनियां शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे जहां पार्टी कार्यकर्ता उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। डॉ पुनियां ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा के इन नेताओं ने श्री पूनियां को बधाई दी। इस दौरान डॉ पूनियां ने पार्टी राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा के लिए पार्टी प्रत्याशी अलका गूर्जर,भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, डॉ अरुण चतुर्वेदी, सी पी जोशी एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी सहित अन्य कई नेताओं से भी मुलाकात की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित