नयी दिल्ली , अप्रैल 16 -- राज्यसभा के उपसभापति पैनल का पुनर्गठन किया गया है जिसमें कुल छह सदस्यों को शामिल किया गया है।

सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने गुरुवार को सदन की बैठक के दौरान सदन के पटल पर जरूरी कागजात रखवाने के बाद इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि नया पैनल 15 अप्रैल से प्रभावी हो गया है। इसमें भाजपा के तीन और दूसरे दलों के तीन सदस्यों को जगह दी गयी है।

उपसभापति के पैनल में में उत्तर प्रदेश से भाजपा के दिनेश शर्मा, नागालैंड से भाजपा की एस. फान्गनॉन कोन्याक, तमिलनाडु से अन्नाद्रमुक सदस्य एम. तंबी दुरै, ओडिशा से बीजू जनता दल के सस्मित पात्रा, छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की फूलो देवी नेताम और राजस्थान से भाजपा के घनश्याम तिवाड़ी को शामिल किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित