चेन्नई , जून 01 -- तमिलनाडु विधानसभा से राज्यसभा की एक रिक्त सीट के लिए 18 जून को होने वाले उपचुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी, लेकिन पहले दिन किसी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।
मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ तमिलगा वेट्री कषगम (टीवीके) के इस सीट पर जीत दर्ज कर पहली बार संसद के उच्च सदन में पहुंचने की संभावना है। विधानसभा चुनाव में पहली बार सत्ता हासिल करने के बाद यह पार्टी के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
यह सीट अन्नाद्रमुक के सी. वी. शण्मुगम के हालिया विधानसभा चुनाव में माइलम सीट से जीतने के बाद राज्यसभा से इस्तीफा देने के कारण रिक्त हुई थी। उनका कार्यकाल जून 2028 तक था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित