पटना , मई 07 -- यातायात प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने व सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से राज्यभर में करीब 700 स्थानों पर आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) लगाने की विशेष योजना है।
परिवहन विभाग ने सभी जिला परिवहन पदाधिकारियों (डीटीओ) को इसके लिए स्थलों की पहचान करने का निर्देश दिया है। राज्य परिवहन आयुक्त(एसटीसी) ने डीटीओ को पहले से चयनित स्थलों के अलावा अन्य संभावित जगहों को भी चिन्हित करने के लिए कहा है।
विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि नए स्थलों के चयन में ट्रैफिक पुलिस की विशेषज्ञता का भी पूरा सहयोग लिया जाएगा। इसमें यातायात की घनत्व, दुर्घटना संभावित क्षेत्र और प्रवर्तन की आवश्यकता को विशेष रूप से ध्यान में रखा जाएगा। इस प्रणाली से सड़क सुरक्षा को मजबूत मिलने के साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित