पटना, अगस्त 18 -- बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मंगलवार को लोकभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन से शिष्टाचार मुलाकात की और इस दौरान दोनों के बीच प्रदेश में नवाचार के साथ गुणवत्ता शिक्षा को बढाने और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विभाग की गतिविधियों से संबंधित सार्थक चर्चा हुई।
शिक्षा मंत्री ने इस मुलाकात के दौरान राज्यपाल को राज्य के विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में शिक्षा विभाग की ओर से किए जा रहे प्रयासों एवं नवाचारों की जानकारी दी।
राज्यपाल ने इस मुलाकात के बाद शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के हित में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और समावेशी विकास को निरंतर प्राथमिकता देने पर बल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित