मुंगेर , अगस्त 10 -- बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन 11 अगस्त को मुंगेर विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को पदक प्रदान करेंगे।

मुंगेर के जिला पदाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर ने आज अपराह्न में समारोह स्थल का निरीक्षण किया और कहा कि राज्यपाल के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. संजय कुमार ने संवाददाताओं को बताया है कि राज्यपाल सह कुलाधिपति मुंगेर विश्वविद्यालय के 761 विद्यार्थियों को पदक प्रदान करेंगे।

इसमें 53 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और 55 विद्यार्थियों को ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किया जाएगा ।

श्री कुमार ने कहा कि मेडल पाने वालों में 35 से 50% छात्राएं हैं। उन्होंने कहा कि अब उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छात्राएं भी पुरुषों के साथ बराबरी में आगे बढ़ रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित