रायपुर , अक्टूबर 19 -- छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने विजयादशमी (दशहरा) के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल डेका ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि विजयादशमी अन्याय पर न्याय और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी अपने आदर्शों और मूल्यों के प्रति दृढ़ रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि समाज में सद्भाव, एकता और शांति बनाए रखने के लिए सभी को अपना योगदान देना चाहिए। सत्य, सदाचार और अच्छाई के मार्ग पर चलने वालों की सदैव विजय होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित