भोपाल , अक्टूबर 20 -- मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा है कि गोवर्धन पूजा का पर्व हमारी धार्मिक आस्था के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं की गहराई को भी अभिव्यक्त करता है।

उन्होंने कहा यह पर्व प्रकृति के साथ सामंजस्य और सह-अस्तित्व पर आधारित हमारी गौरवशाली जीवन परंपरा का प्रतीक है। श्री पटेल ने नागरिकों का आव्हान किया है कि गोवर्धन पूजा के पावन प्रसंग पर मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें। प्राकृतिक संसाधनों का संतुलित उपयोग करते हुए, अपने परिवेश में हरियाली और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित